कल विनायक चतुर्थी, चौबीस फ़रवरी को नागेश्वर पंचमी

कल विनायक चतुर्थी, चौबीस फ़रवरी को नागेश्वर पंचमी

 भोपाल [ महामीडिया] फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में चतुर्थी तिथि पर गणेश जी की पूजा एवं पंचमी पर शिवजी के नागेश्वर रूप की पूजा करने का महत्व बताया गया है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी को सूर्य देव की पूजा विष्णु रूप में की जाती है। इसके अगले दिन यानी अष्टमी से होलाष्टक शुरू हो जाता है। जो होलिका दहन तक रहता है। 23 फरवरी, गुरुवार को फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन व्रत रखने और गणेशजी की उपासना करने से सुख-समृद्धि, आर्थिक संपन्नता, ज्ञान और बुद्धि मिलती है। भगवान गणेश की पूजा से कार्य सिद्ध होते हैं और मनोकामना पूरी होती हैं। विनायक चतुर्थी के बारे में मान्यता है कि इस व्रत से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। 24 फरवरी, शुक्रवार को फाल्गुन महीने की इस पंचमी पर शिवजी के नागेश्वर रूप की पूजा करने का विधान ग्रंथों में बताया गया है। महाशिवरात्रि पर्व के पांच दिन बाद इस तिथि को शिव पूजा का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने से हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं।

सम्बंधित ख़बरें