गुप्त नवरात्रि के  तीसरे दिन आज माता चंद्रघंटा की अराधना 

गुप्त नवरात्रि के  तीसरे दिन आज माता चंद्रघंटा की अराधना 

भोपाल [ महामीडिया] नवरात्रि के तीसरे दिन विधि- विधान से मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की अराधना करनी चाहिए। मां की अराधना उं देवी चंद्रघंटायै नम: का जप करके की जाती है। माता चंद्रघंटा को सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप, पुष्प अर्पित करें। आप मां को दूध से बनी हुई मिठाई का भोग भी लगा सकती हैं।मां दुर्गा के तीसरे रूप को चंद्रघंटा कहा जाता है। मां की सवारी सिंह है और मां की दस भुजाएं अस्त्र-शस्त्र से विभूषित है। इस दिन साधक का चित 'मणिपूर' चक्र में अवस्थ्ति रहता है। अतः साधकों को विह्गंम चीज़ों का अवलोकन होता है। साथ ही दिव्य ध्वनियां भी कर्णपटल पर गूंजती रहती हैं। धार्मिक मान्यता है कि मां की पूजा और उपासना करने से साधक को आध्यात्मिक और आत्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है। साथ ही यश, कीर्ति और सम्मान भी प्राप्त होता है।

सम्बंधित ख़बरें