
दक्षिण अफ्रीका की टी-20 लीग में 13 भारतीय खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया
मुंबई [महामीडिया] दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के चौथे सीजन में 13 भारतीय प्लेयर्स ने पंजीयन कराया है। इनमें पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत जैसे नाम शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नियमों के मुताबिक केवल वहीं भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में हिस्सा ले सकते हैं जो या तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं या भारत के लिए खेलने का दावा छोड़ चुके हैं। यह सभी खिलाड़ी 9 सितंबर को जोहान्सबर्ग में होने वाली नीलामी में हिस्सा लेंगे ।
पीयूष चावला का बेस प्राइस 50 लाख रुपए है.
इमरान खान का बेस प्राइस 25 लाख रुपए है.
बाकी सभी भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस लगभग 10 लाख रुपए है साउथ अफ्रीका की इस लीग में कुल 6 फ्रेंचाइजियां भाग लेने वाली है जिनके नाम हैं-
1. MI केप टाउन
2. जोहांसबर्ग सुपर किंग्स
3. डरबन सुपर जायंट्स
4. सनराइजर्स ईस्टर्न केप
5. पार्ल रॉयल्स
6. प्रिटोरिया कैपिटल्स