
मनु भाकर सहित पांच खिलाड़ी पद्म पुरस्कार से सम्मानित होंगे
भोपाल[ महामीडिया ] खेल मंत्रालय ने पांच खिलाड़ियों के नाम पद्मम पुरस्कारों के लिए नामित किए हैं। इनमें चार खिलाड़ी मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुशाले और अमन सहरावत पेरिस ओलिंपिक के मेडलिस्ट हैं। वहीं एक नाम चेस के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश का है। मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।