
रॉयल चैलेंजर्स दुर्घटना में मारे गए लोगों को आर्थिक सहायता देगी
बेंगलुरु [ महामीडिया ] रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 जून की विक्ट्री परेड में जान गंवाने वाले सभी 11 लोगों के परिवार को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इस परेड में भगदड़ मच जाने की वजह से 11 लोग मारे गए थे और 50 से ज्यादा घायल हो गए थे। फ्रेंचाइजी ने आज शनिवार को कहा कि टीम मुश्किल समय में सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। यह मदद उनके जीवन को थोड़ा संबल देने के लिए की जा रही है।