जूनियर विश्व कप क्रिकेट में भारत ने जिम्बाब्वे को 353 रन का टारगेट दिया

जूनियर विश्व कप क्रिकेट में भारत ने जिम्बाब्वे को 353 रन का टारगेट दिया

भोपाल [महामीडिया] अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप के सुपर-6 स्टेज मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 353 रन का टारगेट दे दिया। बुलवायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे ने बॉलिंग चुनी। टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 352 रन बना दिए।14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंद पर टूर्नामेंट की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी लगाई। विहान मल्होत्रा ने शतक लगाया, वहीं अभिज्ञान कुंडु 61 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे से ततेंदा चिमुगोरो ने 3 विकेट लिए। पनाशे मजाई और कप्तान सिम्बाराशे मुद्जेंगेरेरे को 2-2 विकेट मिले। ध्रुव पटेल ने 1 विकेट लिया।

 

 

सम्बंधित ख़बरें