महिला प्रीमियर लीग में आज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच

महिला प्रीमियर लीग में आज गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच

वडोदरा [महामीडिया]  महिला प्रीमियर लीग 2026 का 19वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार, 30 जनवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा। वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सात मुकाबले हुए हैं जिसमें से तीन रन डिफेंड और चार रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन है। बात करें इस मैदान हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 13.1 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य हासिल करके यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

 

सम्बंधित ख़बरें