जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ने इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ने इंडियन वेल्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में

मुंबई [महामीडिया] जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इंडियन वेल्स मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में आर्थर फिल्स को 6-2, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ ज्वेरेव ATP मास्टर्स-1000 के सभी नौ टूर्नामेंट में सेमीफाइनल खेलने वाले सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और एंडी मरे यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। बिग फोर के क्लब में शामिल इस उपलब्धि के साथ ज्वेरेव 'बिग फोर' यानी रोजर फेडरर, राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और एंडी मरे के चुनिंदा खिलाड़ी क्लब में शामिल हो गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें