नवीनतम
विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच
भोपाल [महा मीडिया] टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।दोनों टीमें सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों के मैच हुए 1-1 जीत दोनों को मिली। सेमीफाइनल जीतने के बाद दोनों टीमों ने फाइनल भी जीता था।