विश्व कप क्लोजिंग सेरेमनी में फाल्गुनी पाठक परफॅार्म करेंगी
भोपाल [महामीडिया] इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। यह परफॉर्मेंस भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को फाइनल से पहले होगी। फाइनल मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मार्टिन की लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी।