भारत और न्यूजीलैंड का क्रिकेट रोमांच आज
भोपाल [महामीडिया] रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने को मिलेगा जब भारत और न्यूजीलैंड की टी-20 टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें गुरुवार को ही रायपुर पहुंच चुकी हैं और मैच को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। नया रायपुर क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी, ताकि जाम की स्थिति न बने।मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि स्टेडियम में एंट्री दोपहर 4 बजे से मिलेगी। खास बात यह है कि फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एंट्री केवल फिजिकल टिकट पर ही मान्य होगी और सीटें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेंगी।