टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज
मुंबई [महामीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।टी-20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों का यह आखिरी टी-20 मुकाबला होगा। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है लेकिन विशाखापत्तनम में मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी मैच में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेंगे।