अमरीका में तूफ़ान का कहर जारी

अमरीका में तूफ़ान का कहर जारी

नई दिल्ली (महामीडिया):  हरिकेन मिलटन गुरुवार सुबह अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के 'सिएस्टा की' शहर के तट से टकरा गया। इससे फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में 24 घंटे में 16 इंच बारिश हो चुकी है। ये पिछले एक हजार साल में इलाके में होने वाली सबसे ज्यादा बारिश है। इलाके में 3 महीने की बारिश मात्र 3 घंटों में हो गई। मिलटन फ्लोरिडा से टकराने वाला साल का तीसरा तूफान है।

मिलटन सिएस्टा की में समुद्री तट से टकराने से पहले कैटेगरी 5 का तूफान था। टकराते वक्त ये कैटेगरी 3 का हो गया और अब इसे कैटेगरी 2 का तूफान घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद ये बहुत खतरनाक है।

हरिकेन की वजह से फ्लोरिड के कई शहरों में 193 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिरक फ्लोरिडा में लगभग 10 लाख लोगों के घरों में बिजली नहीं है।

20 लाख लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कुछ इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को भी सुरक्षित जगह लौटने के आदेश दे दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें