देश में SIP खातों की संख्या में 9 लाख की गिरावट

देश में SIP खातों की संख्या में 9 लाख की गिरावट

भोपाल [महामीडिया] जनवरी में म्युचुअल फंड स्कीम्स के डायरेक्ट प्लान  में एक्टिव सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान खातों की संख्या में करीब 10 लाख की कमी आई है। यह गिरावट शेयर बाजार में सुधार और निवेशक खातों की दोबारा जांच के कारण देखी गई। जनवरी के अंत तक डायरेक्ट प्लान में एक्टिव SIP खातों की संख्या घटकर 3.92 करोड़ रह गई जो दिसंबर 2024 में 4.01 करोड़ थी। एक महीने में इसमें 9 लाख की गिरावट आई।  जनवरी में डायरेक्ट और रेगुलर दोनों प्लान में SIP बंद होने की संख्या बढ़ी लेकिन यह असर डायरेक्ट प्लान में ज्यादा देखा गया।

सम्बंधित ख़बरें