म.प्र. में देश का पहला सोलर पॉवर स्टोरेज प्लांट बनेगा

म.प्र. में देश का पहला सोलर पॉवर स्टोरेज प्लांट बनेगा

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. जल्द ही देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है जहां पर सौर ऊर्जा से रात में भी बिजली की सप्लाई की जाएगी। इसकी वजह है प्रदेश में लगने वाला सोलर पॉवर स्टोरेज प्लांट। यह तरह का देश का पहला प्लांट होगा। ऊर्जा विकास निगम ने द्वारा इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर बुलाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके निर्माण का काम इसी साल शुरु हो जाएगा। अगले दो साल में इस प्लांट से सोलर एनर्जी का उत्पादन और स्टोरेज भी शुरू हो जाएगा। सोलर एनर्जी को लेकर अभी सबसे बड़ी समस्या स्टोरेज की हो रही है। सोलर एनर्जी से उत्पादित होने वाली बिजली की सप्लाई दिन में ही हो सकती है। इसकी बिजली स्टोर नहीं हो पाती है। इस वजह से रात के समय सोलर की बिजली की सप्लाई नहीं हो पाती। इस वजह से भी सोलर एनर्जी थर्मल एनर्जी का विकल्प नहीं बन पा रही है। मध्यप्रदेश के मुरैना में स्थापित होने वाला देश का पहला सोलर स्टोरेज प्लांट अगर सफल होता है तो आने वाले समय में सोलर एनर्जी थर्मल एनर्जी का सबसे बड़ा विकल्प होगी। 

सम्बंधित ख़बरें