जोमैटो ने देश के 225 छोटे शहरों में अपनी सेवाएं बंद की 

जोमैटो ने देश के 225 छोटे शहरों में अपनी सेवाएं बंद की 

नईदिल्ली [ महामीडिया] फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने देश के 225 छोटे शहरों में अपनी सर्विस बंद कर दी है। कंपनी ने अपने घाटे को कम करने के लिए ऐसा किया है। ये वो शहर है जिसने दिसंबर तिमाही में कंपनी के ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू में केवल 0.3% क्रॉन्ट्रीब्यूट किया। दिसंबर में खत्म तिमाही में कंपनी को 346.6 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। जोमैटो भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले फूड डिलीवरी ऐप में से एक है। पिछले साल 2021-22 में कंपनी का फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी का बिजनेस देश के 1,000 से ज्यादा शहरों में चल रहा था।

सम्बंधित ख़बरें