नवीनतम
पाकिस्तान के आतंकवादी हमले में 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत
भोपाल [महामीडिया] पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में आज मंगलवार को एक भीषण आतंकवादी हमले ने पूरे देश को दहला दिया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की एक संयुक्त चौकी को निशाना बनाते हुए विस्फोटकों से भरी गाड़ी से आत्मघाती हमला किया जिसमें 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस हमले की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की भी जान चली गई है और सात अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।