शेयर बाजार 170 से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद

शेयर बाजार 170 से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद

मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज  17 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 83,450 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में करीब 42 अंक की तेजी रही है। आज बैंकिग और IT शेयर्स में तेजी रही। वहीं मेटल और एनर्जी शेयर्स में गिरावट रही। कारोबार की शुरुआत में दबाव दिखा लेकिन आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में लौट आए। भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे मजबूत होकर 90.73 पर पहुंची। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपए को सपोर्ट मिला हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और मजबूत डॉलर के कारण बढ़त सीमित रही।

सम्बंधित ख़बरें