नवीनतम
डिजिटल साक्षरता में पिछड़ता म.प्र.
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में 62% सरकारी स्कूल एआई शिक्षा से बेहद दूर हैं। बिना आईसीटी लैब या डिजिटल क्लासरूम के एआई शिक्षा संभव नहीं है और प्रदेश का हाल यह है कि यहां लैब्स और स्मार्ट क्लासरूम बनाने के लिए मिला फंड पांच साल में भी 85 फीसदी खर्च नहीं हो पाया और न हीं सरकार कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती कर पा रही है जिसके चलते प्रदेश राष्ट्रीय की तुलना में लगातार पिछड़ता जा रहा है। म.प्र. के करीब 59 हजार स्कूल में कम्प्युटर और कंप्यूटर शिक्षक नहीं है । शैक्षणिक सत्र 2024-2025 की रिपोर्ट ने प्रदेश में डिजिटल म.प्र. की सच्चाई सामने लाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है जिससे पता चलता है कि प्रदेश में एआइ की शिक्षा को देने के लिए जो पाठ्यक्रम लागु किया था उसे संचालन करने में प्रदेश पूरी तरह से पिछड़ा साबित हुआ है। प्रदेशभर में ऐसे 59,797 स्कूल है जहां पर कम्प्युटर पहुंचे ही नहीं है। इन सारे कम्प्युटर का बजट कहां गया किसने उसे समाप्त किया इस पर मंत्री और जिम्मेदार अधिकारी मौन साधकर बैठे हुए हैं ।