नवीनतम
चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट
भोपाल [महामीडिया] चांदी के दाम में आज 17 फरवरी को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत 6,667 रुपए गिरकर 2,34,280 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी की कीमत 2,40,947 रुपए किलो थी। वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,903 रुपए गिरकर 1,51,195 रुपए पर पहुंच गई है। पिछले चार कारोबारी दिनों में चांदी ₹32,169 और सोना 6,127 रुपए सस्ता हुआ है।