बिल गेट्स 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में शामिल होंगे

बिल गेट्स 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में शामिल होंगे

भोपाल [महामीडिया] माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट' में शामिल होने को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है।  बिल गेट्स तय कार्यक्रम के मुताबिक समिट में हिस्सा लेंगे और अपना कीनोट एड्रेस देंगे। आज 17 फरवरी को वेबसाइट पर गेस्ट की लिस्ट में उनका नाम नहीं था। ऐसे में खबरें चल रही थीं कि सरकार ने उनका निमंत्रण रद्द कर दिया है। इसकी वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादित दस्तावेजों में आए उनके नाम को बताया गया था।

सम्बंधित ख़बरें