नवीनतम
कनाडा को हराकर न्यूजीलैंड टी-20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंचा
भोपाल [महामीडिया] न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्व कप के 31वें मैच में कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ कीवी टीम सुपर-8 में पहुंच गई। कनाडा ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया था । टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।174 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र ने अर्धशतक लगाए। फिलिप्स ने 36 बॉल पर नाबाद 76 रन बनाए उन्होंने 3 कैच भी लिए थे। फिलिप्स को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रचिन ने 39 बॉल पर नॉटआउट 59 रन की पारी खेली। कनाडा के लिए साद बिन जफर और दिलोन हेलिगर को 1-1 विकेट मिला। कनाडा के लिए युवराज समरा ने शतक लगाया उन्होंने 65 बॉल पर 110 रन बनाए। 19 साल के युवराज टी-20 विश्व कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।