
अमेरिकी तेल कंपनी के प्लांट में जोरदार धमाका
मुंबई [महामीडिया] अमेरिका के लुइसियाना राज्य में एक तेल फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। यह हादसा स्मिटीज सप्लाई कंपनी में हुआ। जिसके बाद आग की भयंकर लपटें और काला धुआं आसमान में छा गया। यह कंपनी रोजलैंड कस्बे के पास स्थित है। धमाके के तुरंत बाद प्रशासन ने आसपास के लगभग दो किमी के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया है।