
दिल्ली में बाढ़ का खतरा
भोपाल [महामीडिया] दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बीते कुछ घंटों में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है और यह 205.35 मीटर तक पहुंच गया है जो कि खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है। पानी की रफ्तार और बढ़ती ऊंचाई को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है। पुराने रेलवे पुल तक पानी पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम हो सकते हैं। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने संभावित प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और राहत तैयारियों को तेज़ कर दिया है। खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। बुधवार रात पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 205.35 मीटर दर्ज किया गया जो कि खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर था । पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और हरियाणा से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ा है।