ग्रीष्मकालीन फसलों की बुआई में दो प्रतिशत की गिरावट

ग्रीष्मकालीन फसलों की बुआई में दो प्रतिशत की गिरावट

भोपाल [महा मीडिया] 23 मार्च तक देश में ग्रीष्मकालीन फसलों का कुल रकबा 42.68 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया जबकि पिछली समान अवधि यह रकबा 43.69 लाख हेक्टेयर था। इस तरह इस साल 23 मार्च तक पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में ग्रीष्मकालीन फसलों की बोआई में 2.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 2025 में ग्रीष्मकालीन फसलों का कुल रकबा 83.92 लाख हेक्टेयर था जबकि इन फसलों का सामान्य रकबा 75.37 लाख हेक्टेयर है। इस दृष्टि से अब तक इन फसलों की सामान्य रकबे के आधे से ज्यादा क्षेत्र में बोआई हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें