नवीनतम
पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश घोषित
भोपाल [महामीडिया] एक अंतराष्ट्रीय जारी रिपोर्ट में पाकिस्तान को दुनिया का सबसे प्रदूषित देश घोषित किया गया है। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान में पीएम 2.5 कणों का स्तर तय मानक से 13 गुना से अधिक पाया गया है ।जारी रिपोर्ट में 143 देशों में से 130 देश प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं कर पाए। रिपोर्ट के अनुसार सबसे प्रदूषित देशों की सूची में बांग्लादेश दूसरे और ताजिकिस्तान तीसरे स्थान पर रहे। 2024 में सबसे प्रदूषित देश रहा चाड 2025 में चौथे स्थान पर खिसक गया। शहरों की बात करें तो भारत का लोनी सबसे प्रदूषित शहर रहा इसके बाद चीन का होतान दूसरे स्थान पर रहा। इस सूची में दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 25 शहर भारत, पाकिस्तान और चीन के हैं।