राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा

राजस्थान रॉयल्स को भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा

भोपाल [महा मीडिया] आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिल गए हैं। पिछले कुछ महीनों से चली आ रही प्रक्रिया के बाद आखिरकार करीब 15,289 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ राजस्थान रॉयल्स की बिक्री फाइनल हो गई है। भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है जिसे मंजूर कर लिया गया है। काल सोमानी टेक्नोलॉजी और निवेश जगत का बड़ा नाम हैं। उन्होंने डेटा प्राइवेसी और स्पोर्ट्स टेक जैसे क्षेत्रों में कई वैश्विक कंपनियां खड़ी की हैं। इस डील के साथ उनका खेल जगत में निवेश और मजबूत हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें