रसोई गैस की निर्भरता कम करेगा एथेनॉल बेस्ड कुकिंग स्टोव
भोपाल [महामीडिया] भारत में अब रसोई गैस की निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल का उपयोग करने की तैयारी चल रही है। सरकार एथेनॉल बेस्ड कुकिंग स्टोव (चूल्हे) बनाने पर काम रही है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एथेनॉल न केवल गाड़ियों के लिए बल्कि अब घरों की रसोई के लिए भी एक सुरक्षित और सस्ता विकल्प बन सकता है। एक तरफ भारत रसोई गैस सप्लाई जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहा है वहीं देश की एथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़कर 1822 करोड़ लीटर हो गई है। इसमें से 1016 करोड़ लीटर एथेनॉल हर साल पेट्रोल में मिलाने के लिए चाहिए। इसके बाद भी काफी मात्रा बच जाती है। अगर 250 करोड़ लीटर एथेनॉल का इस्तेमाल घरेलू ईंधन के रूप में किया जाए तो दो करोड़ घरों का काम चल सकता है।