वायु सेना का सुखोई लड़ाकू जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त

वायु सेना का सुखोई लड़ाकू जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त

मुंबई [महा मीडिया] असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में वायु सेना का सुखोई फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दोनों पायलट स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर की भी मौत हो गई है। वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर दुर्घटना की पुष्टि की  तलाशी अभियान जारी है। जब यह हादसा हुआ तब फाइटर जेट नियमित उड़ान पर था। इसी दौरान उसका ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूटा था।फिलहाल विमान की सटीक स्थिति और संपर्क टूटने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें