उज्जैन में भव्य रंगपंचमी गैर निकलेगी

उज्जैन में भव्य रंगपंचमी गैर निकलेगी

भोपाल [महामीडिया] धार्मिक नगरी उज्जैन में इस बार रंगपंचमी का उत्सव विशेष होने जा रहा है। पहली बार शहर में  श्रीकृष्ण-सुदामा रंग उत्सव रैली निकाली जाएगी। इस आयोजन में  मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे जिससे शहर में उत्साह का माहौल है।  8 मार्च को सुबह करीब 10 बजे गैर की शुरुआत होगी और मुख्यमंत्री लगभग तीन घंटे तक इसमें शामिल रहेंगे।प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोक नृत्य कलाकार भी प्रस्तुति देंगे । पूरे रास्ते रंग, गुलाल और पानी की बौछार के बीच लोग रंगपंचमी का जमकर आनंद लेंगे । 

सम्बंधित ख़बरें