नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी शुरुआती रुझानों में आगे
काठमांडू [महामीडिया] नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 58 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 45 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं गगन थापा की पार्टी नेपाली कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है। दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली की कम्युनिस्ट पार्टी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह से करीब 1100 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।