रंग पंचमी पर्व 8 मार्च को
भोपाल [महा मीडिया] चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 07 मार्च 2026 को शाम 7 बजकर 17 मिनट से होगी वहीं इस तिथि का समापन 08 मार्च 2026 को रात 9 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में उदय तिथि के अनुसार, रंग पंचमी का पर्व इस साल 08 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। रंग पंचमी पर देवलोक से देवी-देवता धरती पर आते हैं और भक्तों के साथ रंगों का उत्सव मनाते हैं। इसी कारण इस पर्व को देवताओं की होली से भी जाना जाता है। रंग पंचमी से जुड़ी मान्यता यह भी है कि द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी के साथ होली खेली थी और इस होली में जहां देवी-देवताओं ने उन पर पुष्प की वर्षा की थी। राधा-कृष्ण की इस होली में उनके साथ ग्वाले और गोपियों ने भी रंगोत्सव मनाया था। कुछ इसी आस्था को लिए लोग इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा की विशेष रूप से पूजा करते हैं और देवी-देवताओं का ध्यान करते हुए हवा में अबीर और गुलाल फेंकते है।