शेयर बाजार पाँच सौ अंकों की गिरावट पर
मुंबई [महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 6 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट के साथ 79,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है। यह 24,600 पर है। आज के कारोबार में बैंक, रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 89 अंक या (1.59%) गिरकर 5,495 पर है।
- जापान का निक्केई 212 अंक या 0.38% चढ़कर 55,490 पर ट्रेड कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 438 अंक या 1.73% चढ़कर 25,760 पर है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 10 अंक या 0.25% ऊपर 4,118 पर है।