म प्र. में लगातार चार दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट

म प्र. में लगातार चार दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट

भोपाल [महामीडिया] देश के कई हिस्सों में आज से मौसम में बदलाव दिखा है। मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक चक्रवात और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। एक दिन पहले भी 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। शनिवार को बादलों की छाया बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 23 और 24 फरवरी को एक नया सिस्टम प्रभावी होगा जो खासकर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में ज्यादा असर दिखाएगा। मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इनके आस-पास के क्षेत्रों में भी मौसम बदलने और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें