भारतीय मूल की आशा शर्मा माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की नई सीईओ बनी

भारतीय मूल की आशा शर्मा माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग की नई सीईओ बनी

भोपाल [महामीडिया] भारतीय मूल की आशा शर्मा को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। आशा लंबे समय से इस पद को संभाल रहे फिल स्पेंसर की जगह लेंगी। स्पेंसर लगभग 40 साल तक कंपनी के साथ रहने के बाद रिटायर हो रहे हैं। आशा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगी।  इससे पहले आशा शर्मा  मशहूर डिलीवरी फर्म 'इंस्टाकार्ट' में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ‘मेटा’ में प्रोडक्ट लीडरशिप जैसे अहम पदों पर रह चुकी हैं। आशा ने मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस की डिग्री ली है। उन्हें बिजनेस स्केल करने और मुश्किल समय में टीमों को लीड करने का एक्सपर्ट माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें