नवीनतम
मेहसाणा सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगो की मौत
भोपाल [महामीडिया] आज शनिवार सुबह-सुबह उन्झा-मेहसाणा हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैं। जहां राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे कुमावत परिवार की इको कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा राजस्थान में एक शादी में शामिल होने के बाद अहमदाबाद के रामोल इलाके में हुआ जब परिवार वापस लौट रहा था। इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हैं। एक ही परिवार के चार लोगों रामलाल कुमावत, कैलाश कुमावत, कोमल कुमावत और एक बच्चे - की मौके पर ही मौत हो गई। मंथरादेवी नाम की एक बुजुर्ग महिला की बाद में मेहसाणा सिविल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई जिससे मरने वालों की कुल संख्या पांच हो गई। ड्राइवर समेत गाड़ी में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।