एक अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा डिजिटल होंगे

एक अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा डिजिटल होंगे

भोपाल [महामीडिया] देश के टोल प्लाजा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी हो रही है। 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन को पूरी तरह बंद किया जा सकता है। इसके बाद टोल का भुगतान केवल फास्टैग या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही हो सकेगा। इस का उद्देश्य टोल ऑपरेशन को ज्यादा पारदर्शी और सही बनाना है। अभी देश के एक हजार से अधिक टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम लागू है।

सम्बंधित ख़बरें