उ.प्र.शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में तीन लाख छात्रों की अनुपस्थिति से हड़कंप
भोपाल [महामीडिया] उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं कड़ी निगरानी के तहत शुरू हो गई हैं। पहले दो दिनों में 3,00,000 से अधिक छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने धोखाधड़ी को रोकनेऔर परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। उ.प्र.शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में तीन लाख छात्रों की अनुपस्थिति से हड़कंप मच गया है और यह किसी बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रहा है।