आंध्र प्रदेश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

आंध्र प्रदेश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

भोपाल [महामीडिया] आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चन्द्रबाबू नायडू ने आज शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और यह नीति अगले 90 दिनों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। नायडू ने यह भी कहा कि राज्य सरकार यह विचार कर रही है कि क्या यह प्रतिबंध 13 से 16 वर्ष की आयु के किशोरों तक बढ़ाया जाना चाहिए और संकेत दिया कि नीति समीक्षा के बाद और कदम उठाए जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश के अलावा गोवा, बिहार, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर टास्क फोर्स गठित किया है। भारत सरकार ने भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर आयु आधारित  प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।

सम्बंधित ख़बरें