भारतीय फिल्म 'धुरंधर 2' का अमेरिका में जलवा

भारतीय फिल्म 'धुरंधर 2' का अमेरिका में जलवा

भोपाल [महा मीडिया] फिल्म 'धुरंधर 2'  की लोकप्रियता का आलम यह है कि भारत में बुकिंग शुरू होने से पहले ही विदेशी बाजारों खास तौर पर अमेरिका में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। फिल्म की रिलीज में अभी 13 दिन बाकी हैं लेकिन अमेरिका में 'धुरंधर 2' के प्रति दीवानगी देखते ही बन रही है। 

  • फिल्म को अमेरिका में  527 लोकेशंस पर करीब 845 शोज मिले हैं।
  • केवल प्रीमियर शो के लिए अब तक 18,858 टिकटें बिक चुकी हैं जिससे फिल्म ने लगभग 2.76 करोड़ बटोर लिए हैं।
  • अगर ओपनिंग डे की प्री-सेल्स को मिला लिया जाए तो फिल्म ने अकेले अमेरिका से अब तक कुल 7.33 करोड़ का एडवांस कलेक्शन कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें