नवीनतम
शिराज शहर पर हमले में बीस इरानियों की मौत
भोपाल [महामीडिया] अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। इजराइल और अमेरिका ने आज ईरान के शिराज शहर पर हमला किया। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। यह हमला शहर के जीबाशहर इलाके के रिहायशी क्षेत्र में हुआ जिसमें कई आम लोग मारे गए। इस हमले में दो मेडिकल कर्मचारियों की भी मौत हो गई।अंतरराष्ट्रीय व्यापार के रास्ते भी प्रभावित हुए हैं। फारस की खाड़ी में 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे हुए हैं और 8 जहाज रेड सी में रुके हुए हैं।