सिविल सर्विसेज परीक्षा में भोपाल के इशान को पांचवीं रैंक
भोपाल [महामीडिया] सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के इशान भटनागर को पांचवीं रैंक मिली है। ईशान ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से कानून की पढ़ाई की है । सिविल सर्विसेज परीक्षा के अंतिम परिणाम में मध्य प्रदेश के युवाओं का डंका बजा है। कई अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है। ईशान भटनागर, ग्वालियर की आस्था जैन और अभिषेक चतुर्वेदी ने टॉप टेन में जगह बनाई है। इनके अलावा इंदौर की प्रिया वर्मा, जबलपुर के अनुराग सिंह व अशोकनगर के चितवन समेत अन्य कई उम्मीदवार भी टॉपर्स में शामिल हैं। मंदसौर जिले के गरोठ के रहने वाले ऋषभ चौधरी ने परीक्षा में 28 रैंक की हासिल की है। ऋषभ ने यूपीएससी की तैयारी बिना किसी कोचिंग के घर पर ही की। उन्होंने अपनी पहली पसंद के रूप में इंडियन फॉरेन सर्विस को चुना। ऋषभ के परिवार में खुशी का माहौल है।
अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे
- अकांश ढुल्ल
- राघव झुंझुनवाला
- इशान भटनागर
- जिन्निया ऑरोरा
- ए आर राजाह मोहैदीन
- पक्शल सेक्रेट्री
- आस्था जैन
- उज्जवल प्रियंक
- यशस्वी राज वर्धन
- अक्षित भारद्वाज
- आन्या शर्मा
- सुरभि यादव
- सिमरनीप कौर
- मोनिका श्रीवास्तव
- चितवन जैन
- श्रुति आर
- निशार दिशा अमृतलाल
- रवि राज