म.प्र.में जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से
भोपाल [महा मीडिया] म.प्र. के सभी तालाबों की जमीनों से, नदियों के उद्गम स्थलों, नदी के किनारों के अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए। यह काम जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस बार जलाशयों जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराएं। 19 मार्च को जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू होगा यह अभियान गुड़ी पड़वा से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा। अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद इन स्थलों को व्यवस्थित रूप से विकसित कर सघन पौधरोपण कराया जाए। सभी प्रभारी मंत्री अपने अपने प्रभार के जिलों में अभियान का नेतृत्व करेंगे।