शेयर बाजार हज़ार से अधिक अंकों की भारी गिरावट पर बंद
मुंबई [महा मीडिया] आईसीआईसीआई और एचडीएफ़सी जैसे प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का बाजार पर सबसे ज्यादा असर पड़ा। फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींचा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की आशंकाओं ने निवेशकों के मन में बैचनी पैदा कर दी है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 79,658 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 78,812 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 1097.00 अंक की गिरावट लेकर 78,918.90 पर बंद हुआ।इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,656 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 24,415 अंक के इंट्रा-डे लो तक गया। अंत में 315.45 अंक गिरकर 24,450 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा 3.19 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।सेक्टोरल स्तर पर निफ्टी आईटी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी केमिकल्स को छोड़कर लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।