लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल पास
भोपाल [महामीडिया] लोकसभा ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल 2026 को पास कर दिया है। इस बिल के जरिए अमरावती को रज्य की एकमात्र और स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा मिलेगा।गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने यह बिल पेश किया था। इस पर एक घंटे से ज्यादा बहस हुई जिसके बाद इसे वॉयस वोट से मंजूरी दे दी गई। इसका उद्देश्य अमरावती को राज्य की एकमात्र आधिकारिक राजधानी का कानूनी दर्जा देना है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली सरकार की इस पहल को अमरावती के भविष्य के लिए एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है।