म.प्र.और महाराष्ट्र में हरियाली का क्षेत्र घटा

म.प्र.और महाराष्ट्र में हरियाली का क्षेत्र घटा

भोपाल [महामीडिया] लोकसभा में पेश किए गए ताजा आंकड़ों ने चौंकाने वाला तथ्य उजागर किया है । पिछले 8 सालों में (2015 से 2023 के बीच) देश के दो बड़े राज्यों महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ग्रीन कवर (वन और वृक्ष आवरण) तेजी से घटा है। ग्रीन कवर घटने के मामले में महाराष्ट्र देश में पहले नंबर पर है जबकि मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर है। टाइगर स्टेट के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश में हरियाली का दायरा तेजी से सिमटा है। साल 2015 में प्रदेश का कुल वन और वृक्ष आवरण 85,235 वर्ग किमी था जो 2023 में घटकर 65,383.41 वर्ग किमी रह गया है। 8 सालों में राज्य ने 19,851.59 वर्ग किमी का हरा-भरा क्षेत्र खो दियाहै । यह क्षेत्रफल कई छोटे राज्यों के कुल आकार से भी बड़ा है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह डेटा सदन के पटल पर रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें