डिजिटल जनगणना का पहला दौर आज से शुरू

डिजिटल जनगणना का पहला दौर आज से शुरू

भोपाल [ महामीडिया] जनगणना 2027 का पहला दौर आज से शुरू हो गया है । यह 30 सितंबर  तक चलेगा। पहले चरण में मकानों की गिनती होगी। दूसरा चरण ‘जनसंख्या गणना’ फरवरी 2027 में होगा। इसमें लोगों से उनकी जाति पूछी जाएगी। आजादी के बाद पहली बार जाति का डेटा जुटाया जाएगा।  पहली बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से होगी। कर्मचारी मोबाइल ऐप के द्वारा डेटा सीधे अपने स्मार्टफोन पर संग्रहित कर सकेंगे । उल्लेखनीय है कि पहले जनगणना के आंकड़े कागज पर दर्ज किए जाते थे और फिर उन्हें डिजिटाइज किया जाता था इसमें काफी समय लगता था।

सम्बंधित ख़बरें