ममता कालिया साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

ममता कालिया साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल [ महामीडिया] ममता कालिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है।  यह सम्मान 2021 में प्रकाशित उनके संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला है। ममता कालिया हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका हैं। उनके चर्चित उपन्यासों में ‘बेघर’, ‘दुक्खम-सुक्खम’, ‘नरक दर नरक’, ‘प्रेम कहानी’ और कहानियों में ‘दूसरा देवदास’, ‘आपकी छोटी लड़की’, ‘छुटकारा’, ‘एक अरद औरत’, ‘सीट नंबर छह’, ‘बोलने वाली औरत’ शामिल हैं। साथ ही ‘कितने प्रश्न करूं’ और ‘खांटी घरेलू औरतें’ उनकी चर्चित कविताएं हैं।

सम्बंधित ख़बरें