मोदी ने असम के चाय बागान पहुँचे

मोदी ने असम के चाय बागान पहुँचे

भोपाल [ महामीडिया] असम में चुनावी बिगुल फूंकने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। राजनीति की गहमागहमी और रैलियों के शोर से दूर प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह डिब्रूगढ़ के हरे-भरे चाय बागानों में पहुंचे। यहां उन्होंने असम की मशहूर चाय की बारीकियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझने की कोशिश की। यह दौरा सिर्फ चुनावी नहीं बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी संदेश देता नजर आया। मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बागान  की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि चाय असम की आत्मा है। यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।आज सुबह डिब्रूगढ़ में, मैं एक चाय के बागान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की.यह मेरे लिए एक बहुत ही यादगार अनुभव था।

सम्बंधित ख़बरें