नवीनतम
हनुमान जयंती कल
भोपाल [ महामीडिया] कल 2 अप्रैल को हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार हनुमान जयंती मनाया जाएगा। चैत्र पूर्णिमा के दिन पवन पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था इसलिए देशभर में श्रद्धालु उनके बल और भक्ति की याद में पूजा करते हैं। उत्तर भारत में चैत्र पूर्णिमा ही मुख्य दिन है। कल सुबह ब्रह्म मुहूर्त 4:38 से 5:24 तक रहेगा जो पूजा शुरू करने के लिए सबसे अच्छा समय है। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:50 तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2:30 से 3:20 तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6:38 से 7:01 तक रहेगा।